छिपकली दीवारों से गिरती क्यों नही है?

आज हम बात करेंगे की छिपकली दीवारों से गिरती क्यों नही है। छिपकलियां अक्सर हमारे घर की दीवारों पर चिपकी हुई या चलती हुई नजर आती है, और वो दीवारों पर बड़ी ही आसानी से चल और दौड़ पाती है चाहे दीवार या सतह कितनी भी चिकनी क्यों न  हो।

लेकिन क्या आप ये जानते है कि छिपकली बिना किसी परेशानी के इतनी आसानी से दीवारों और छतों पर कैसे चल पाती है? पहले लोगों का मानना ये था की छिपकली के जो पंजे होते है उनमें एक लिसलिसा पदार्थ पाया जाता है, जिससे छिपकली बड़ी ही आसानी से दीवारों में चल पाती है।(एंड्राइड एप (Android App) बनाकर पैसे कमाए)

लेकिन ऐसा नही था। आपको बता दे की पूरी दुनिया में छिपकली की करीबन छह हजार प्रजितयां पाई जाती है।
इनमे से ज्यादतर छिपकली पर रिसर्च करने के बाद ये पता चला की छिपकलियों के पंजे में बहुत सारे सूक्ष्म रेशा होते हैं, बता दे की इन रेशों को Setae कहा जाता हैं।(वेबसाइट या ब्लॉग बनाकर पैसे कामये)

इन हर एक Setae में से सैकड़ों और बहुत सूक्ष्म रोम निकलते हैं जो Spatulae कहा जाता हैं, यही Spatulae जब दीवार के संपर्क में आते है तो वैन डर वाल्स बल (Van Der Waals Force) पैदा करता हैं, और इसी बल के द्वारा  छिपकली बड़ी ही आसानी से दीवार पर चल और दौड़ पाती है।

तो दोस्तों अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की छिपकली दीवारों पर इतनी आसानी कैसे चल पाती है। उम्मीद करते है आपको ये जानकारी पसंद आएगी। जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे…….धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here