BARC Full Form in Hindi – बीएआरसी क्या होता है?

BARC की Full Form – Bhaba Atomic Research Center होती है. इसको हिंदी मे भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र कहते है. बीएआरसी भारत मे एक प्रमुख परमाणु अनुसंधान केंद्र है. बीएआरसी Trombay Mumbai मे स्थित है. बीएआरसी का मुख्य काम विशेष रूप से बिजली उत्पादन और उपयोग के क्षेत्र मे परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण अनुप्रयोगो को ढूंढना है. हमारी जानकारी के अनुसार श्री के एन व्यास 2016 तक बीएआरसी के निदेशक है. दोस्तों हम आशा करते है आपको BARC की Full Form मालूम हो गई होगी तो चलिए अब इसके बारे और भी सामान्य जानकारी प्राप्त करते है.

BARC व्यय ईंधन प्रसंस्करण परमाणु ईंधन प्रसंस्करण और परमाणु अपशिष्ट, कृषि, और दवा आदि का निपटान पर अनुसंधान आयोजित करता है. BARC देश मे विभिन्न परमाणु रिएक्टरो के सुचारू कामकाज के लिए भी जिम्मेदार होता है.

BARC Full Form in Hindi - बीएआरसी क्या होता है?
BARC Full Form in Hindi – बीएआरसी क्या होता है?

परमाणु ऊर्जा अनुसन्धान एवं BARC= भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वर्तमान भारत में मौजूद सभी परमाणु ऊर्जा अनुसंधान एवं उद्योग केंद्र की जननी है |डॉक्टर होमी जहांगीर बाबा की अध्यक्षता में 10 अगस्त 1948 को परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना की गई और इसके साथ ही परमाणु ऊर्जा अनुसंधान के क्षेत्र में भारत की यात्रा प्रारंभ हुई |1954 में परमाणु ऊर्जा विभाग की स्थापना की गई और परमाणु ऊर्जा के सभी कार्यक्रम प्रधानमंत्री के तत्वावधान में किए जाते हैं।

BARC का इतिहास-

भारत का परमाणु कार्यक्रम डा॰ होमी जहांगीर भाभा के नेतृत्व में आरम्भ हुआ। 6 जनवरी सन् 1954 को परमाणु उर्जा आयोग के द्वारा परमाणु उर्जा संस्थान (ए ई ई टी) के नाम से आरम्भ हुआ और तत्कालीन प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा २० जनवरी सन् 1957, को राष्ट्र को समर्पित किया गया। इसके बाद परमाणु उर्जा संस्थान को पुनर्निर्मित कर 12 जनवरी सन् 1967 को इसका नया नाम भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र किया गया, जो कि 24 जनवरी सन् 1966 में डा॰ भाभा की विमान दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु के लिये एक विनम्र श्रद्धांजलि थी।

परमाणु अनुसंधान का प्रमुख केंद्र BARC-

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) मुंबई के ट्राम्बे में स्थापित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र परमाणु विज्ञान एवं संबद्ध क्षेत्र में कार्य करने वाला भारत का एक प्रमुख अनुसंधान केंद्र है इसका परमाणु विद्युत कार्यक्रम तथा खनिज क्षेत्र एवं उद्योग क्षेत्र की इकाइयां भी अनुसंधान एवं विकास के कार्यक्रम में सहायता प्रदान करती हैं इस केंद्र ने कृषि उद्योग औषधि आइसोटेप्स के चिकित्सा उपयोग के साथ साथ परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के लिए महत्वपूर्ण प्रयोग इकाइयों का विकास किया है।

भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र पता=

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र
ट्रॉम्बे, मुंबई – 400 085
भारत

दूरभाष +91-22-2550 5050 अथवा +91-22-2550 5010
फैक्स +91-22-2550 5151 अथवा +91-22-2551 9613
वेबसाइट: http://www.barc.g

अध्यक्ष-

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) प्रख्यात वैज्ञानिक अजित कुमार मोहंती को बुधवार को देश के प्रतिष्ठित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) का निदेशक नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गयी। इसके अनुसार मोहंती को तीन साल की अवधि के लिये केंद्र का निदेशक नियुक्त किया गया है। वह बीएआरसी में भौतिकी समूह के निदेशक और साहा नाभिकीय भौतिक संस्थान के निदेशक के रूप में जिम्मेदारियां सभाल रहे थे। मुंबई में स्थित बार्क भारत का अग्रणी परमाणु अनुसंधान केंद्र है। यह विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान करने वाला केंद्र है।

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित भाभा कवच क्या है?

इस जैकेट को परमाणु वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा के नाम पर ‘भाभा कवच’ का नाम दिया गया है। गृह मंत्रालय के अनुरोध पर बार्क के ट्रॉम्बे सेंटर ने इस जैकेट को तैयार किया है। स्वदेशी बुलेटप्रूफ जैकेट हमारे सैनिकों को एसएलआर, इन्सास रायफल के साथ, एके-47 की गोलियों से भी बचा सकती है।

BARC परमाणु ऊर्जा और रिएक्टर-

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में रिएक्टर टेक्नोलॉजी में विकास एवं अनुसंधान, ईंधन पुनर्चक्रण, अपशिष्ट पदार्थों के सही रखरखाव, आइसोटोप्स के समुचित उपयोग,रेडिएशन टेक्नोलॉजी का स्वास्थ्य के लिए उपयोग, कृषि एवं पर्यावरण, लेजर टेक्नोलॉजी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन एवं रिएक्टर कंट्रोल तथा पदार्थ विज्ञान के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने वाली युवा एवं कर्मठ विज्ञान कर्मियों की एक बड़ी टीम है जिसका मुख्य उद्देश्य मूलभूत अनुसंधान के साथ साथ तकनीकी एवं तकनीकी प्रौद्योगिकियों के विकास को नई ऊंचाई देना है।

डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा कौन थे?

भारत के महान परमाणु वैज्ञानिक डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा का जन्म 30 अक्टूबर 1909 को मुंबई के एक समृद्ध पारसी परिवार में हुआ था। उन्हें भारत के परमाणु उर्जा कार्यक्रम का जनक कहा जाता है।

आपको यह छोटी सी जानकारी जरूर पसंद आईं होगी. इस आर्टिकल को अपने मित्रों के साथ साझा जरूर करे धन्यवाद…

Special Thanks – Deepak Sahu

ये भी पढ़े – 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here