कॉपीराइट क्या है ? कॉपीराइट पूरी जानकारी हिंदी में।

कॉपीराइट क्या है ? पूरी जानकारी। – दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि ‘कॉपीराइट क्या होता है?’ और कॉपीराइट से जुडी कई ऐसी जानकारी देंगे जिनके बारे में आप सभी को पता होना ही चाहिए, अगर आप एक कंटेंट क्रिएटर है यानि की आप कंटेंट बनाते है और ऑनलाइन यूट्यूब पर या ब्लॉग पर कंटेंट डालते है तो अपको कॉपीराइट के बारे जानकारी जरूर होनी चाहिए। तो चलिए जानते है की आख़िर ये कॉपीराइट क्या होता है?

कॉपीराइट क्या है ? कॉपीराइट पूरी जानकारी हिंदी में।

दोस्तों कई बार आप गूगल से कोई चित्र या साॅफ्टवेयर डाउनलोड करते हैं तो तो उस इमेज के साथ एक लाइन नीचे की ओर लिखी हुई होती है ‘‘ये इमेज या साफ्टवेयर काॅपीराइट के अधीन हो सकता है।’’ अब आपके मन में ये प्रश्न जरूर उठेगा-

ये काॅपीराइट क्या है ? What is Copyright

काॅपीराइट या प्रतिलिप्यधिकार को सरल शब्दों में किसी लेखक, प्रकाशक, डिस्ट्रीब्यूटर को एक उसके स्वामित्व का अधिकार या कहें उसका मालिकाना हक प्रदान करता है वो चाहे तो उसकी इस सामग्री चाहे वो गीत संगीत हो साॅफ्टवेयर हो, फिल्म हो उसका कोई भी भाग आदि काॅपीराइट स्वामी की अनुमति के बिना उपयोग नहीं कर सकते हैं।

संबंधित क्षेत्र :- काॅपीराइट से सम्बन्धित कई क्षेत्र है जैसे हम बात करें तो संगीत, पुस्तकें, आर्टिकल, कम्प्यूटर साॅफ्टवेयर, वीडियो गेम्स, चित्र, फिल्में, कंपनी का लोगो आदि और भी कई क्षेत्र शामिल है।

इसे आप इस सरल उदाहरण से भी समझ सकते हैं –

वर्तमान युग इंटरनेट का युग है हम सभी कहीं न कहीं इससे जुड़े हुए हैं दुनियां का कोई भी कोना हो या कोई भी कार्य हो या फिर बिजनेस हो, इंटरनेट की मदद से सरलतापूर्वक संपन्न किया जा सकता है। हर व्यक्ति सुबह से लेकर शाम तक इंटरनेट का उपयोग कर रहा है चाहे वह कम्प्यूटर पर हो या मोबाईल पर। अब यदि कोई व्यक्ति मान लिया एक फोटोग्राफर को किसी फोटो की आवश्यकता है वह फोटो इंटरनेट की मदद से डाउनलोड करता है। उसी प्रकार एक फ्लैक्स डिजाइनर को अपनी आवश्यकतानुसार प्रकाशन सामग्री के लिए भी इंटरनेट ही चाहिए जिससे वह अपने कार्य के अनुसार सामग्री डाउनलोड कर सके। लेकिन बिना काॅपीराइट स्वामी के इजाजत के बिना उसका कोई भी चित्र या अंश लेने की आजादी नहीं है।

काॅपीराइट उल्लंघन :- कुछ विशेष शर्तों के साथ काॅपीराइट सामग्री का उपयोग किया जा सकता है जैसे उस सामग्री का सार्वजनिक प्रयोग न करना, बिना आर्थिक लाभ के इस्तेमाल करना। लेकिन ये जरूरी भी नहीं है।
परंतु काॅपीराइट स्वामी की इजाजत के बिना उसके फिल्में, संगीत, वीडियो गेम्स आदि किसी भी भाग का उपयोग नहीं कर सकते। ये गैर कानूनी है और वो उपयोगकर्ता के खिलाफ मुकदमा दायर कर उसे अदालत ले जा सकता है। और कानूनी कार्यवाही के तहत प्रयोगकर्ता को काॅपीराइट स्वामी के मालिक को सजा के तौर पर मुआवजा दिये जाने का आदेश एवं उसकी लागत का पूरा खर्चा प्रदान करने का आदेश कोर्ट द्वारा दिया जा सकता है।

दोस्तों उम्मीद करते है आपको ‘कॉपीराइट क्या है?’ इसके बारे में अच्छे से अब पता चल गया होता और कॉपीराइट का उपयोग करने से क्या होता है ये भी पता चल गया होगा। तो हम आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी अगर आपके कोई भी कॉपीराइट से जुड़े सवाल है तो हमको कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते है धन्यवाद।

ये भी पढ़े – 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here