ट्रैन के 1st AC में क्या क्या सुविधा मिलती है?

ट्रैन के 1st AC में क्या क्या सुविधा मिलती है – आज हम बात करेंगे की ट्रैन के 1st AC (AC First Class) में क्या क्या सुविधाएँ दी जाती है, क्या इनमे खाना फ्री में मिलता है। चलिये जानते है कि ट्रैन के 1St AC क्लास में क्या सच में उतनी सुविधा मिलती है जिस हिसाब से उसकी टिकट की कीमत होती है? (Facilities In 1st Class AC ट्रैन के फर्स्ट क्लास कोच में क्या क्या सुविधा मिलती है? 1st AC में क्या क्या सुविधा होती है?)

आप यह बात तो जानते ही होंगे की ट्रेन के 1st AC का टिकट काफी महंगा होता है और ट्रेन के इस क्लास में सफर करना हर किसी के बस की बात नही होती है क्योंकि इसका टिकट होता ही इतना महंगा है, वैसे ट्रैन के 1st AC का किराया भारत में चलने वाली एअरलाइंस के आम किराए के लगभग बराबर ही होता है। बता दे की ये कोच पूरी तरह एअरकंडीशन्ड होते हैं। फर्स्ट क्लास AC कोच हर ट्रैन में उपलब्ध नही होते है यह सिर्फ खास ट्रेनों में ही होते है, इसके अलावा यह सिर्फ मेट्रोपोलिटिन शहरों और कुछ चुनिंदा रुट्स पर ही उपलब्ध होते है।

ट्रैन के 1st AC में क्या क्या सुविधा मिलती है?
ट्रैन के 1st AC में क्या क्या सुविधा मिलती है?

इसके अलावा इनके हर एक कम्पार्टमेंट में 2 या 4 बर्थ होती हैं, अब जिनमे 2 बर्थ होती है उन्हें कूप कहा जाता है और जिनमे चार बर्थ होती है उन्हें केबिन कहा जाता है, साथ ही हर कम्पार्टमेंट में एक दरवाजा भी होता है, जिसे अंदर से बंद किया जा सकता है। बता दे की फर्स्ट क्लास एसी कोच के कम्पार्टमेंट में टीटीई सीधे अंदर नही आ सकते है।

यहाँ आपको एक बात और बता दे की फर्स्ट क्लास एसी कोच में साइट अपर और साइड लोवर बर्थ नहीं होती हैं। इनमे हर यात्री के लिए डस्टबिन और एक छोटी टेबल होती है, साथ ही इनमे कार्पेट भी बिछा होता है। फर्स्ट एसी कोच में आपके सोने के साथ-साथ आपकी निजी लक्जरी की सुविधाएं भी होती हैं। इसके अलावा आपको बता दे की एक ICF कोच में 18 यात्रियों के लिए सीट होती है जबकि LHB कोच में 24 यात्री तक बैठाए जा सकते हैं।

लेकिन यहाँ आपको एक बात और बता दे की AC फ़र्स्ट क्लास या 1st AC में प्रीमीयम ट्रेनों जैसे की राजधानी, शताब्दी इन ट्रेनों में जो सुविधा मिलती है उनमें काफ़ी अंतर होता है, और साथ ही अलग अलग ट्रैन के फर्स्ट एसी कोच का किराया भी एक ही रुट के लिए अलग अलग होता है।

जैसे अगर आप दिल्ली से मुंबई, मुंबई राजधानी एक्सप्रेस के 1st AC कोच में सफर करना चाहते है तो उसका किराया है 4785 रूपए। लेकिन दिल्ली से ही मुंबई का सफर अगर आप पश्चिम एक्सप्रेस के 1st AC में करते है तो उसका किराया है 3955 रूपए। इसी तरह 2nd AC और 3rd AC के किराए में भी अंतर होता है। तो यहाँ आपने देखा की इनके किराये में कितना अंतर है अब इसी तरह ट्रैन के 1st AC कोच में मिलने वाली सुविधाओं में भी बहुत अंतर आ जाता है।

राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रैन में यात्रियों को खास तरह की या बढ़िया क्वालिटी की प्लेट और कटोरियों में खाना दिया जाता है। इस ट्रेन के First AC का खाना अन्य क्लास में मिलने वाले खाने से कई गुना अच्छा होता है, साथ ही इसमें खाने का जो मीनू होता है वो 2nd AC और 3rd AC क्लास से अलग होता है। इसके अलावा ट्रैन में अटेंडेंट को बुलाने के लिए हर कम्पार्टमेंट में एक खास बटन भी दिया होता है।

इसकी सीट बेहद सुविधाजनक (Comfortable) होती है

First AC की सीट चौड़ी और ज़्यादा आरामदायक होती है Second AC और Third AC के मुक़ाबले। फर्स्ट एसी में ऊपर वाली सीट पर जाने के लिए सीढ़ी बनी होती है लेकिन सेकंड एसी और थर्ड एसी में ऊपर वाली सीट या बर्थ पर जाने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

1st Class AC में सफर करना काफी आरामदायक होता है इसमें एकांत रहता है, इनमे आपको कोई डिस्टर्ब नही करता है और नहीं इनमे शोर-शराबा होता है लेकिन 2nd AC मे सिर्फ परदे लगे होते है जबकि 3rd AC में तो परदे भी नही लगे होते है। इसके अलावा 1st AC में साफ-सफाई का काफी ध्यान रखा जाता है।

कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है की क्या ट्रैन के फर्स्ट एसी कोच में खाना फ्री में मिलता है या फिर नही, तो आपको बता दे की आज के समय में फ्री में कुछ नही मिलता है। जो प्रीमियम ट्रैन होती है जैसे की राजधानी और शताब्दी इनमे खाने के पैसे पहले ही टिकट में जोड़ दिए जाते है।

सेकंड एसी और थर्ड एसी में जो खाना दिया जाता है वो बाहर से आता है यानि की जिसने इसका ठेका लिया होता है लेकिन ज्यादातर यह काम IRCTC करता है। वही फर्स्ट एसी का खाना पैंट्री कार में बनता है साथ ही इसका ला कार्टे मेनू होता है रेस्ट्रॉंट के मेनू जैसा, और Second AC और Third AC में खाने के लिए कटलरी नही मिलती जबकि First AC में कटलरी मिलती है ।

तो अब आपको काफी अच्छे से समझ में आ गया होगा की ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच (First Class AC Coach) में क्या क्या सुविधा मिलती है और क्या इनमे खाना फ्री में मिलता है या नही। तो उम्मीद करते है आपको इस आर्टिकल से कुछ नया जानने को मिला होगा, जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ इस अर्टिकल को शेयर जरूर करे धन्यवाद।

ये भी पढ़े – 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here