ईवीएम से वोटों की गिनती कैसे होती है?

आज हम बात करेंगे की चुनाव में इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम (EVM) से वोटों की गिनती किस तरह की जाती है। आप में से कई लोगो के मन में ये सवाल उठता है कि आखिर ईवीएम (EVM) से वोटों की गिनती होती कैसे है, आइये जानते है इस बारे में….

आप लोग ये तो जानते ही होंगे की अब ईवीएम (EVM) के साथ वीवीपैट (VVPAT) को भी जोड़ दिया गया है और इस वजह से अब ईवीएम (EVM) से वोटों की गिनती अलग तरह से होती है और ईवीएम (EVM) से वोटों की गिनती का मिलान पर्चियों से भी किया जाता है।(EVM कहाँ बनती है? EVM की कीमत)

बता दे की ईवीएम (EVM) से वोटों की गिनती करने के लिए कण्ट्रोल यूनिट का बटन दबाया जाता है जिससे वोटों की गिनती होती है। इसके बाद कण्ट्रोल यूनिट से मिले आंकड़ों का मिलान वीवीपैट (VVPAT) से किया जाता है। इसके बाद पिजन होल बॉक्स की पर्चियों की संख्या वोटों से मिलाई जाती है, ये वो पर्चियां होती है जो वोट डालते समय दिखाई देती है।

आपको बता दे की ऐसा पहली बार हो रहा है

जब वोटों की गिनती के लिए ईवीएम (EVM) से साथ VVPAT का इस्तेमाल हो रहा है, क्योंकि ऐसा करने से वोटों की गिनती में किसी भी तरह की हेर फेर करने की गुंजाईश न के बराबर रहती है। ऐसा इसलिए भी किया गया है क्योंकि विपक्ष काफी समय स ईवीएम (EVM) में झेडझाड़ की शिकायत कर रहा था।

EVM machine photo

आपकी जानकारी के लिए बता दे की ईवीएम (EVM) में हमारा हर एक वोट सुरक्षित रहता है और वोटिंग के बाद ईवीएम (EVM) को स्ट्रांग रूम में रखा जाता ह, और इन्हें गिनती के दिन ही निकला जाता है, इसके बाद सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती की जाती है और थोड़ी देर के बाद रुझान आना भी शुरू हो जाते है। गिनती के समय स्ट्रांग रूम में रिटर्निंग ऑफिसर, प्रत्याशी, इलेक्शन एजेंट और काउंटिंग एजेंट रहते है और वोटों की गिनती की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी ऑफिसियल कैमरे से की जाती है।(चुनावी स्याही क्या है ये क्यों नही मिटती है?)

बता दे की सबसे पहले पोस्टल बैलेट के वोट को काउंट किया जाता है। इसके बाद ईवीएम (EVM) से वोटों की गिनती होती है और एक बार में ज्यादा से ज्यादा 14 EVM की गिनती की जा सकती है। मतगणना से पहले ईवीएम (EVM) को चेक किया जाता है कि कहीं ईवीएम (EVM) से छेड़छाड़ तो नही की गयी है।

बटन दबाकर वोटों की गिनती का काम चुनाव अधिकारी करते है।

ईवीएम (EVM) से वोटों का मिलान वीवीपैट (VVPAT) से करने के बाद इसकी जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर को दी जाती है।

ईवीएम (EVM) से वोट डालने से लेकर वोटों की गिनती की पूरी प्रोसेस काफी सुरक्षित होती है और ऐसे में इन्हें हैक करना या इनसे छेड़छाड़ करने की संभावना न के बराबर होती है।

तो दोस्तों अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की ईवीएम (EVM) से वोटो की गिनती कैसे होती है। आशा करते है आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी, जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले….धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here