रेफ्रिजरेटर या फ्रीज में लीटर का क्या मतलब होता है?

रेफ्रिजरेटर में लीटर का क्या मतलब होता है – आजकल मार्किट में फ्रीज के कई मॉडल उपलब्ध है लेकिन आप जब भी मार्किट में रेफ्रिजरेटर लेने जाओगे तो दुकानदार आपसे सबसे पहला सवाल यही पूछता है कि आपको कितने लीटर का फ्री चाहिए? ओर यह बात सुनकर हम सोच में पड़ जाते है कि आखिर यह लीटर का चक्कर क्या है। अगर आप भी नही जानते है कि फ्रीज में लीटर का क्या मतलब होता है तो घबराएं नही, हम आपको बताते है कि फ्रीज में लीटर का क्या मतलब होता है?

रेफ्रिजरेटर/फ्रीज में लीटर का मतलब ? Liter mean In Refrigerator?

यह एक ऐसा सवाल है जो कई लोगो के मन मे आता है। रेफ्रिजरेटर या फ्रीज में लीटर से मतलब उसकी कुल खाली जगह से होता है, मतलब रेफ्रिजरेटर की लंबाई, चौड़ाई ओर गहराई को मिलकर जो खाली जगह बनती है उसे ही लीटर में बताया जाता है या फ्रीज में समान रखने के लिए जो टोटल जगह होती है उसे ही लीटर में बताया जाता है।

रेफ्रिजरेटर में लीटर का क्या मतलब होता है?
रेफ्रिजरेटर में लीटर का क्या मतलब होता है?

अगर आप नया रेफ्रिजरेटर खरीदने के बारे में सोच रहे है तो पहले आपको कुछ जानकारियों का होना जरूरी है जैसे की रेफ्रिजरेटर कितने तरह के होते हैं यह कितनी कैपेसिटी में आते हैं ओर आपके लिए कोनसा अच्छा रहेगा। रेफ्रिजरेटर आपको अपनी जरूरत के हिसाब से ही लेना चाहिए जैसे मान लीजिये आपका परिवार छोटा है और आपको रेफ्रिजरेटर में ज्यादा चीज़े रखने की जरूरत नही पड़ती है तो ऐसे में आपको बड़े रेफ्रिजरेटर की जरूरत नही है।

रेफ्रिजरेटर/फ्रीज़ के प्रकार Different Types Of Refrigerator or Freezes in Hindi

मार्किट में कई प्रकार के रेफ्रिजरेटर उपलब्ध है अगर आप अपने लिए एक रेफ्रिजरेटर लेने का सोच रहे है तो आपको इस बारे में भी जानकारी जरूर से होना चाहिए। चलिए जान लेते है कि रेफ्रिजरेटर कितने प्रकार के होते है।

1. सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर Single Door Refrigerator

सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर जैसा इसके नाम से ही पता चलता है इनमे एक डोर (गेट) होता है और यह 200 लीटर तक की केपेसिटी के साथ आते है। अगर आपके परिवार में 2-3 लोग है तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

2. डबल डोर रेफ्रिजरेटर
Double Door Refrigerator

यह दो तरह के होते है :-

◆ Double Door Top Freezer

◆ Double Door Bottom Freezer

डबल डोर रेफ्रिजरेटर टॉप फ्रीजर। Double Door Top Freezer

यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर होता है लेकिन इसमें जो फ्रीजर होता है वो रेफ्रिजरेटर के सबसे ऊपर की तरफ होता है। इसके अलावा यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर से महंगा भी आता है ओर इसकी उचाई भी ज्यादा होती है। यह 190 लीटर की केपेसिटी से लगभग 898 लीटर तक आते है।

डबल डोर रेफ्रिजरेटर बॉटम फ्रीजर। Double Door Bottom Freezer

डबल डोर रेफ्रिजरेटर में फ्रीजर सबसे नीचे की तरफ दिया जाता है, इसी कारण इसे डबल डोर बॉटम रेफ्रिजरेटर कहा जाता है।

3. साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर Side by Side Refrigerator

यह फ्रीज या रेफ्रिजरेटर में 2 दरवाजे होते है। इनके अलावा यह 500 से 800 लीटर की केपेसिटी के साथ आते है, यह रेफ्रिजरेटर साइज से थोड़ा बड़ा होता है और इसे रखने के लिए आपको ज्यादा जगह की जरूरत पड़ेगी, साथ ही यह रेफ़्रिजरेटर थोड़ा महंगा भी होता है इसलिए इसे खरीदने से पहले अपने बजट का भी ख्याल रखे। अगर आपके अगर में 7 -8 लोग है तो आप इसे लेने का विचार कर सकते है।

आशा करते है आपको रेफ्रिजरेटर/फ्रीज से जुड़ी यह जानकारी पसंद आएगी।

ये भी पढ़े – 

1 COMMENT

  1. बहुत अच्छी जानकारी दी है आपने। बहुत कम लोगों को इस के बारे में पता होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here