महाराजा एक्सप्रेस की पूरी जानकारी

आज हम बात करेंगे भारत की सबसे Luxury ट्रैन (Train) महाराजा एक्सप्रेस के बारे में, दोस्तों महाराजा एक्सप्रेस (Maharaja Express Train) भारत की सबसे आलिशान ट्रैन मानी जाती है आपको बता दे की इसकी शुरुवात 2010 में की गयी थी। इस ट्रैन में हर तरह की आधुनिक सुख सुविधा उपलब्ध है और इस ट्रेन को चलता फिरता फाइव स्टार होटल भी कहा जाता है।

महाराजा एक्सप्रेस में 23 डिब्बे है जिसमे 88 यात्री सफर कर सकते हैं, इस ट्रेन को देश की सबसे अधिक सुविधाओं वाली ट्रेन में गिना जाता है और इसका संचालन भारतीय रेल केटरिंग और पर्यटन कारपोरेशन द्वारा किया जाता है बता दे की महाराजा एक्सप्रेस (Maharaja Express Train) दुनिया की Top 25 Most Luxurious ट्रेनों में गिनी जाती है, इस ट्रेन में रुकने के लिए कई तरह के रूम है जैसे डीलक्स केबिन, जूनियर सूइट, सूइट, प्रेसिडेंशियल सूइट

डीलक्स केबिन : इसमे हर तरह की आधुनिक सुख सुविधा है जैसे डबल बेड के साथ एलसीडी टीवी, बटलर, इंटरनेट, डीवीडी प्लेयर, इंटरनेशनल फोन की सुविधा, अलमारी, AC, बाथरूम में ठंडा गर्म पानी, बता दे की इस  ट्रेन में 20 डीलक्स केबिन हैं।

जूनियर सूइट : जूनियर सूइट भी बहुत आरामदायक है। महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन में 18 जूनियर सूइट हैं बता दे के इसमे बड़ी बड़ी खिड़कियाँ लगी हुई है जिससे आप बाहर का नजारे का मजा ले सकते ही।। इसमें भी उपार बताई गयी सभी सुविधाएं है और साथ में स्मोक अलार्म और डॉक्टर की सुविधा भी है इसके साथ ही इसमे यात्रियों की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरा लगा हुआ है।

सूइट : महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन में 4 सूइट है इसमे राजा महाराजो जैसा विलास उपलब्ध है। सभी सुविधाओं के साथ इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरा लगा हुआ है। साथ में स्मोक अलार्म और डॉक्टर की सुविधा भी है। इसमें मिनी बार और बाथटब भी है।

प्रेसिडेंशियल सूइट : इस ट्रेन में एक प्रेसिडेंशियल सूइट है। बता दे की इस सुइट का नाम नवरत्न रखा गया है और ये दुनियाभर की तमाम सुख सुविधओं से लैस है।

महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन मे दी जाने वाली सुविधायें

FACILITIES IN MAHARAJA EXPRESS TRAIN.

इस ट्रेन में यात्रियों के लिए मनपसंद भारतीय और कॉन्टिनेंटल खाने की व्यवस्था होती है और दुनिया की कई महंगी ब्रांड की अच्छी शराब इस ट्रेन में मौजूद है।

इस ट्रेन का माहौल खूबसूरत  बनाने के लिए ट्रेन में अलग तरह की खुशबू छोड़ी जाती है।

इस ट्रेन में  सफारी बार नाम का एक डिब्बा है। इसमें मनोरंजन के लिए कैरम, चेस, और कई तरह के खेल मौजूद है। आपको बता दे की इस बार में आप शराब पी सकते है और धूम्रपान भी कर सकते हैं।

इस ट्रैन में जिन बर्तनों में खाना परोसा जाता है उन पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी होती है और साथ ही चम्मच और कांटे पर भी सोने की परत चढ़ी होती है।

इस ट्रेन में  2 रेस्त्रां है एक का नाम मोर महल है जिसे मोर के रंगो वाली थीम से सजाया गया है और दूसरा रंग महल है जिसे गुलाबी रंगो से सजाया गया है।

इस ट्रैन में प्रेसिडेंशियल सूइट पूरा एक डिब्बे में बनाया गया है इसमें एक मास्टर बेडरूम है जिसमे रात के समय छत पर कृत्रिम चाँद तारे दिखते है। आपको बता दे की इस सूइट का फर्श मकराना मार्बल से बनाया गया है।

ये ट्रैन सफर कई केटेगरी में कराती है जैसे…

हेरिटेज ऑफ़ इंडिया यात्रा
ट्रेज्रस ऑफ़ इंडिया यात्रा
जेम्स ऑफ़ इंडिया
इंडियन पैनोरमा यात्रा
इंडियन स्प्लेंडर यात्रा
The Southern Jewels

अगर इसके टिकेट की बात की जाये तो भारत के आम लोगो के लिए इसका टिकट लेना बहुत मुश्किल है इसमें 4 दिन और 3 रातों का किराया 212779 रूपए से 943248 रूपए है और 8 दिन 7 रातों का किराया 550593 रूपए से 1906238 रूपए है।

महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा

(Maharaja Express Train Route)

हेरिटेज ऑफ़ इंडिया यात्रा : यह यात्रा 8 दिन और 7 रातों की है, जिसमे पहले दिन यात्री छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन की ओर प्रस्थान करते है और रेल कर्मचारियों द्वारा भव्य स्वागत का आनंद उठाते है और फिर यात्रा की शुरुआत करते हुए अजंता की ओर निकल पड़ते हैं। उसके बाद यह रेल यात्रा उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, रनथम्बोर और आगरा होते हुए दिल्ली पर समाप्त होती है।

ट्रेज्रस ऑफ़ इंडिया यात्रा : इस यात्रा के लिए यात्री दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से महाराजा एक्सप्रेस में बैठते है और दिल्ली, आगरा, रनथम्बोर और जयपुर होते हुए, अपनी यात्रा की समाप्ति दिल्ली में ही करते है।

जेम्स ऑफ़ इंडिया :
यह 4 दिन और 3 रातों की यात्रा है, जहाँ महाराजा एक्सप्रेस आपको दिल्ली, आगरा, रनथम्बोर और जयपुर की भव्य जगहों के दर्शन करवाती है।

इंडियन पैनोरमा यात्रा :
इस यात्रा में ये ट्रैन अपने यात्रिओं को लेकर पहले दिन दिल्ली से लेकर जयपुर जाती है और यहाँ किलों और महलों को देखने के बाद अगले दिन यात्री सवाई माधोपुर पहुचते है, इसी तरह आगरा, ग्वालियर, खजुराहो, वाराणसी और लखनऊ होते हुए यह खूबसूरत यात्रा दिल्ली में समाप्त हो जाती है ।

इंडियन स्प्लेंडर यात्रा :

इस मार्ग पर यह ट्रेन आपको दिल्ली, अगरा, रणथम्बोर, जयपुर, बीकानेर, उदयपुर,  बालासिनोर, मुंबई तक यात्रा करवाती है।

ये ट्रैन अपने यात्रियों को एक यादगार सफर  करवाती है जहाँ आप विविध प्रकार की संस्कृतियों की झलक देख पाते हैं। यह ट्रेन आपको सभी सुख-सुविधायों के साथ एक 5 स्टार होटल जैसा रहन-सहन देकर आपके सफर को मजेदार और यादगार बना देती है।

उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आएगी, अगर आपको ये जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

ये भी पढ़े – 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here