मौसम विभाग के द्वारा जारी येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट का मतलब।

दोस्तों आप कई बार टीवी पर या न्यूज़ में अक्सर ये सुनते होंगे की मौसम विभाग में रेड,ऑरेंज या ग्रीन अलर्ट जारी कर दिया है। लेकिन क्या आप इनका मतलब जानते है, अभी भारत के कुछ राज्यों में फैनी तूफान की वजह से मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है, बता दे की अलर्टस के लिए इन रंगों का चुनाव कई एजेंसियों के साथ मिलकर किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इन अलग-अलग रंगों के अलर्ट का इस्तेमाल भयंकर गर्मी, सर्द लहर, मानसून और चक्रवाती तूफान की जानकारी देने के लिए  किया जाता है, और जैसे-जैसे मौसम अपना रंग बदलता है इन अलर्टस का रंग भी बदलता जाता है, आइये जानते है इन अलर्टस के बारे में की इनका क्या मतलब होता है।

ग्रीन अलर्ट (Green Alert) :
ग्रीन अलर्ट का मतलब है कि अभी कोई खतरा नही है।

येलो अलर्ट (Yellow Alert) : 
इस अलर्ट का मतलब है कि खतरे के प्रति सावधान रहें। येलो अलर्ट लोगों को सिर्फ सचेत करने के लिए जारी किया जाता है, और यह अलर्ट जस्ट वॉच का सिग्नल है।

ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) : 
इस अलर्ट का मतलब है कि खतरा है, तैयार रहें। आपको बता दे की जैसे-जैसे मौसम खराब होता जाता है वैसे ही येलो अलर्ट को अपडेट करके ऑरेंज अलर्ट कर दिया जाता है। और साथ ही इस अलर्ट में लोगों को घर से बाहर इधर उधर जाने में सावधानी बरतने को कहा जाता है।(PSC क्या है? PSC की पूरी जानकारी।)

रेड अलर्ट (Red Alert) : 
रेड अलर्ट होता है सबसे खतरनाक। मौसम विभाग के अनुसार जब भी मौसम खतरनाक हो जाता है और भारी नुकसान होने की संभावना होती है जब इस अलर्ट को जारी किया जाता है, इस अलर्ट में भयंकर तूफान आने की पूरी संभावना होती है।

तो दोस्तों अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की मौसम विभाग के द्वारा जारी किये जाने वाले इन अलर्टस का मतलब क्या होता है। आशा करते है आपको ये जानकारी पसंद आएगी, अगर ये जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिलकुल भी न भूले….धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here