MRI और CT Scan में क्या अंतर होता है आसान भाषा मे।

MRI और CT Scan में क्या है फर्क – आप सभी ने MRI और CT Scan का नाम तो सुना ही होगा और हो सकता है कुछ लोगो ने MRI और CT Scan टेस्ट भी करवाया हो। लेकिन शायद ही आप जानते होंगे कि MRI और CT Scan में क्या अंतर होता है? इन्हें क्यों किया जाता है। बता दे कि दिखने में MRI और CT Scan की मशीनें एक जैसी ही होती है और यह काम भी एक जैसा ही करते है। लेकिन इनमें काफी अंतर होता है साथ ही इनके काम करने के तरीका भी अलग होता है। तो चलिए जान लेते है कि MRI और CT Scan में क्या अंतर होता है आसान भाषा मे।

MRI और CT Scan में क्या अंतर होता है आसान भाषा मे।
MRI और CT Scan में क्या अंतर होता है आसान भाषा मे।

MRI (एमआरआई) – सबसे पहले आपको बता दे की MRI का फुल फॉर्म होता है Magnetic Resonance Imaging. MRI स्कैन में हमारे शरीर के अंदर की तस्वीर ली जाती है जिससे कि अगर हमारे शरीर मे किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो उसका पता लगाया जा सके। बता दे कि MRI Scan दिमाग, हृदय, जोड़ों, छाती, कलाई, टखने और रक्त वाहिकाओं की जांच के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है।

MRI और CT Scan में क्या अंतर होता है आसान भाषा मे।
MRI

CT Scan (सीटी स्कैन) – अगर हम बात करे CT SCAN की CT Scan का फुल फॉर्म होता है Computed Tomography और इसका इस्तेमाल भी शरीर के अंदर की तस्वीर लेने के लिए किया जाता है जिससे कि हमारे शरीर के अंदर होने वाली समस्यों का पता लगाया जा सके। आपको बता दे की CT Scan टेस्ट टूटी हड्डियों या फ्रैक्चर, कैंसर, ट्यूमर, इंटरनल ब्लीडिंग और इन्फेक्शन का पता लगाने के लिए किया जाता है।

CT Scan
CT Scan

अगर आप MRI और CT Scan की मशीन देखेंगे तो पाएंगे कि ये दोनों ही मशीन दिखने एक समान ही लगती है। कुछ लोगो को लगता है कि MRI मशीन से ही CT Scan हो जाता है और CT Scan मशीन से MRI हो जाती है लेकिन ऐसा बिल्कुल नही है। ये दोनों ही मशीन अलग अलग होती है जिनका काम करने का तरीका भी अलग होता है और साथ ही ये मशीन काफी महंगी भी आती है। इन दोनों की मशीनों से शरीर के इंटरनल स्ट्रक्चर की तरवीर ली जाती है।

MRI और CT Scan में क्या अंतर होता है?

1. MRI मशीन रेडियो वेव के द्वारा काम करती है जबकि जो CT Scan की मशीन होती है X-ray के जरिये काम करती है।

2. MRI मशीन से काफी शोर होता है जबकि CT Scan की मशीन काफी शांत होती है।

3. MRI SCAN में 15 से 90 मिनिट तक का समय लग सकता है जबकि CT SCAN में 15 से 30 मिनट तक का समय लगता है।

4. MRI Scan महंगा होता है जबकि CT Scan MRI के मुकाबले सस्ता है।

5. MRI Scan की इमेज CT Scan से ज्यादा साफ होती है और इसमें शरीर की ज्यादा जानकारी मिलती है

6. सीटी स्कैन में रेडिएशन के लिए एक्स-रे बीम का इस्तेमाल किया जाता है जबकि एम आर आई स्कैन में चुंबकीय क्षेत्र (मैग्नेटिक फील्ड) और रेडियो फ्रीक्वेंसी पल्सेस का इस्तेमाल करता है।

7. MRI ओर CT Scan की मशीन दिखने में एक जैसी होती है लेकिन ये दोनों ही अलग अलग मशीन होती है।

8. MRI स्कैन से बहुत सारी जानकारी मिलती है जैसे कोमल ऊतकों, हड्डी और अन्य आंतरिक शरीर संरचनाओं के डिटेल्ड इमेज मिलती है जो कि CT Scan नहीं दे पाता है।

आपको बता दे कि MRI स्कैन के मुकाबले CT SCAN काफी ज्यादा होते है और इसका कारण यह है कि MRI SCAN, CT SCAN की तुलना में महंगा होता है जो हर आम इंसान नही करवा पाता है। साथ ही कई मामलों इन मशीनों का ज्यादा इस्तेमाल करना खतरनाक सबिय हो सकता है, क्योंकि एम आर आई मशीन बेहद ताकतवर मैग्नेटिक पावर होती है और जो किसी धातु (मेटल) के संपर्क में आने पर काफी हलचल पैदा कर सकती है।

यही कारण है जब MRI Scan करवाया जाता है तो मरीज से सभी प्रकार की धातु की चीज़ें जैसे कि कड़े, जेवर या कोई भी धातु की बनी चीज़ को निकलवा दिया जाता है। बता दे कि CT Scan गर्भवती महिलाओं के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि इससे उनके गर्भ में पल यह बच्चे को नुकसान पहुच सकता है और इससे जो रेडिएशन निकलता है उससे कैंसर भी हो सकता है।

तो अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा कि MRI ओर CT Scan में क्या अंतर होता है, आशा करते है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, जानकारी पसंद आये तो अपने मित्रों के साथ साझा जरूर करे धन्यवाद….

ये भी पढ़ें – 

-Difference Between MRI CT Scan And X-ray in Hindi | MRI Scan Kaise Hota hai?-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here