प्रधानमंत्री के बॉडीगॉर्ड के ब्रीफकेस में क्या होता है?

प्रधानमंत्री के बॉडीगॉर्ड के ब्रीफकेस में क्या होता है?

अपने देखा होगा की जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं जाते है तो उनके साथ सिक्योरिटी अफसर चलते जिनके हाथ में एक ब्रीफकेस होता है, लेकिन क्या आप जानते है इस ब्रीफकेस में क्या होता है। अगर नही जानते है तो चलिए हम आपको बताते है।
कुछ लोगों को ये लगता है की प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानि SPG के ऑफिसर जिस ब्रीफकेस को साथ लेकर चलते है वो न्यूक्लियर ब्रीफकेस है जिसमें न्यूक्लियर बम का ट्रिगर है। लेकिन आपको बता दे की ये सिर्फ एक अफवाह है और कुछ नही।
अपने देखा होगा की प्रधानमंत्री की हर तस्वीर में किसी न किसी सिक्योरिटी ऑफिसर के हाथ में ये ब्रीफकेस होता है लेकिन ये कोई ब्रीफकेस नहीं है बल्कि एक पोर्टेबल बुलेटप्रूफ शील्ड है जो पूरी तरह से खुल जाती है और रक्षा कवच का काम करती है। बता दे ये प्रधान मंत्री की पर्सनल प्रोटेक्शन के लिए है, इसका काम ये है कि अगर प्रधानमंत्री पर कोई हमला करता है तो सिक्योरिटी ऑफिसर इसे फ़ौरन खोल कर प्रधानमंत्री को कवर कर लें। बता दे की ये बैलेस्टिक शील्ड किसी भी तरह के हमले से सुरक्षा करने में सक्षम होती है।
image credit marsarmor.com
इस ब्रीफकेस में एक गुप्त जेब (Secret Pocket) भी होती है जिसमें एक पिस्तौल रखी होती है। हमले के समय ये ब्रीफकेस एक सुरक्षा ढाल का काम करता है। इसीलिए इसे लेकर चलने वाले कमांडो प्रधानमंत्री के आसपास ही रहते हैं। बता दे की भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ भी ये ब्रीफकेस रहता था।
आशा करते है आपको ये जानकारी पसंद आएगी। अगर आपको ये जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here