विकसित और विकासशील देशों के क्या अंतर होता है?

विकसित और विकासशील देशों में क्या अंतर होता है?
भारत एक विकासशील देश है और भारत दुनिया  के तमाम देश आज भारत में अपना
कारोबार स्थापित करना चाहते हैं, और भारत एक ग्लोबल शक्ति बनकर उभरा रहा है, लेकिन फिर भी भारत को विकासशील कहा जाता है और अमेरिका को विकसित कहा जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि विकासशील और विकसित देशों में क्या अंतर होता है।
अगर नही तो चलिए आज हम आपको बातयेंगे की विकासशील और विकसित देशों में क्या अंतर होता है।
विकसित देश किसे कहा जाता है?

विकसित देश उन देशों को मन जाता है जिन देशों की जीडीपी का स्तर ऊंचा होता है, जहां के लोगों की प्रति व्यक्ति आय ज्यादा होती है,  लोगों का जीवन स्तर काफी अच्छा होता है और हर कोई बेहतर जीवन जी रहा होता है और साथ ही इन देशों में गरीबी ना के बराबर ही होती है। ये देश अपनी जरूरत के लिए किसी के सामने हाथ नहो फैलाते है और अपनी जरूरतों को खुद ही पूरी कर लेते हैं।

image credit pixabay.com

और सबसे जरुरी बात की इन देशों में भ्रष्टाचार बहुत ही कम होता है। और अगर बात की जाये विकसित देशों की तो अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, रूस, इटली जैसे देशों के विकसित देश माना जाता है।

विकासशील देश किसे कहते हैं।

विकासशील देश उन देशों को कहा जाता है जहाँ पर विकास की शुरुआत हुई होती है, मतलब जहाँ विकास हो रहा होता है। इन देशों में लोगो की प्रति व्यक्ति आय विकसित देशों की तुलना है बेहद कम होती है और साथ ही जीडीपी में भी काफी अंतर होता है।

image credit pixabay.com

बता दे की इन देशों में बेरोजगारी, गरीबी और शिक्षा का स्तर कम होता है। और साथ ही भ्रष्टाचार भी इन देशों में बहुत होता है। विकासशील देशों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विकासशील देशों में चीन, भारत, दक्षिण अफ्रीका,  जैसे देश आते हैं।

विकसित और विकासशील देशों में अंतर।
विकासशील देशों में तेज तकनीकी विकास करने की कोशिश कर रहे होते हैं। और वही विकसित देशों में बहुत तकनीकी विकास हो चुका होता है।
विकसित देशों के लोग शिक्षित होते है और इस वजह से तार्किक स्वभाव के होते हैं और अंधविश्वासी नही होते हैं जबकि विकासशील देशों में लोग कम  शिक्षित होते है जिस वजह से वो अंधविश्वासी होते है और साथ ही जादू टोने में विश्वास रखते है।
विकासशील देशों मे कुछ लोगों के पास जरूरत से ज्यादा पैसा होता है और वहीँ कुछ लोगो के पास भर पेट के खाना खाने के लिए भी पैसे नही होते है जबकि विकसित देशों में लोगों के बीच इनकम का सामान वितरण होता है।
आशा  करते है आपको ये जानकारी पसंद आएगी, जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here