सोने की कीमत कम ज्यादा क्यों होती है?

आप सभी के मन में ये बात कभी न कभी ये सवाल जरूर आया होगा की सोने के दाम हर दिन क्यों बदलते रहते है, रातभर में ऐसा क्या हो जाता है कि सोने (Gold) के दाम बदल जाते है और सोना (Gold) या तो सस्ता हो जाता है या फिर महंगा। चलिये हम आपको बताने की कोशिश करते है कि सोने के दाम हर दिन किन किन वजह से बदलते रहते है। What  Causes Gold Prices to Change?

सोने की कीमत कम या ज्यादा होने के कारण।

सोना (Gold) जो सबसे कीमती धातुओं में से एक है और इसके दाम कई कारणों की वजह से घटते या बढ़ते है। जिसमे आर्थिक (Economic) और राजनितिक (Political) कारण सबसे महत्वपुर्ण माने जाते है, जैसे अगर किसी देश की सरकार (Goverment) उस देश में सोने को खरीदने या आयत (Import) करने से लेकर कोई नियम बना देती है तो इसका असर सोने के दाम पर पड़ेगा।

image credit pixabay.com

ऐसे ही अगर सोने का उत्पादन करने वाले देश में सोने का उत्पाद कम हो जाता है तो इसका असर भी सोने के दाम पर पड़ता है, दुनियाभर में ऐसी कई घटनाएं होती है जिसकी वजह से सोने के दाम कम या ज्यादा होते है।

सोने (Gold) का उत्पादन दुनिया के हर देश में नही होता है (क्रेडिट कार्ड क्या है? क्रेडिट कार्ड के फायदे और नुकसान!) लेकिन इसकी डिमांड दुनिया के हर देश में होती है लेकिन आपको बता दे की जितनी सोने की डिमांड होती है उतनी इसकी सप्लाई नही हो पाती है और इस वजह से भी सोने के दाम बदलाव होते रहते है।

इसके अलावा कई और कारण है सोने की कीमत के घटने बढ़ाने के जैसे डॉलर के दाम में बदलाव होना और शेयर मार्केट ।

बता दे की शादी और त्योहारों के सीजन में (दीपाली, धनतेरस) सोने की खरीद काफी ज्यादा होती है और कई बार इस वजह से वह की मार्किट में सोने दाम बढ़ जाते है।

भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना (Gold) दूसरे देशों से खरीदता है, इसलये अगर डॉलर (Doller) की कीमत में अगर बदलाव होते है तो सोने (Gold) के दामों में भी बदलाव होते है, जैसे अगर डॉलर (Doller) की कीमत कम ज्यादा होगी तो तो इसका असर सोने (Gold) की कीमत पर होगा मतलब सोने की कीमत भी कम ज्यादा होगी।

सोने (Gold) की कीमत के कम ज्यादा होने का एक करण है निवेश यानि की Investment. आप ये बात तो जानते ही होंगे की सोने (Gold) को सबसे सुरक्षित संपत्ति (Asset) माना जाता है ओर कई लोग होते है जो अपने पैसे को इन्वेस्ट करना चाहते है जिसमे रिस्क न के बराबर हो और इसलिए वे लोग सोना खरीद लेते है और जब सोने के दाम बढ़ जाते है तो इसे बेच देते है। (यूट्यूब वीडियो के लिए टैग कैसे खोजे? ) दोस्तों इस वजह से भी मार्किट से सोने (Gold) की डिमांड बढ़ जाती है और इसकी सप्लाई नही हो पाती है और सोने (Gold) के दाम बढ़ जाते है।

जैसा की आप जानते है सोने को सबसे सेफ (Safe) एसेट माना जाता है और हर देश सोने का भंडार रखते है जिसे उस देश का केंद्रीय बैंक मैनेज करता है आपको बता दे की भारत में सरकार के सोने को केंद्रीय बैंक यानि की रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया मैनेज करता है, और अगर रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया सोने  (Gold) को खरादने को लेकर किसी पालिसी में बदलाव करता है तो उसका असर सोने के दाम पर पड़ता सकता है, और इस वजह से हम कह सकते है केंद्रीय बैंक यानि की आरबीआई (RBI) के द्वारा लिए गए फैसलों का असर सोने के दाम पर पड़ता है।

तो अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की सोने के दाम हर दिन क्यों बदलते रहते है आशा करते है आपको ये जानकारी पसंद आएगी , अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आये तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे…..धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here