गोली और कैप्सूल में क्या अंतर होता है?

गोली और कैप्सूल में क्या अंतर होता है – आपमें से लगभग सभी लोगों ने अपने जीवन में गोली और कैप्सूल का उपयोग तो जरूर किया ही होगा, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते है कि गोली और कैप्सूल में अंतर क्या होता है? आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे की गोली और कैप्सूल में क्या अंतर होता है और कैप्सूल कितने प्रकार के होते है। what is the difference between Tablet And Capsule व्हाट इस द डिफरेंस बिटवीन टेबलेट एंड कैप्सूल

गोली और कैप्सूल में क्या अंतर होता है?
गोली और कैप्सूल में क्या अंतर होता है?

कैप्सूल को दवाओं और सप्लीमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
कैप्सूल शरीर में जल्दी से घुल जाता है और यह सस्ता भी होता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की कैप्सूल बनाने में जिन चीजों या जिस सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है उनके आधार पर मार्किट में दो तरह के कैप्सूल मिलते है

इनमे से एक है जिलेटिन कैप्सूल और दूसरा है शाकाहारी वैरायटी वाले कैप्सूल। हम सभी कभी न कभी अपने जीवन में दवाएं या हेल्थ सप्लीमेंट का सेवन करते है, लेकिन इस बारे में कभी नही सोचते है कि इन्हें बनाया कैसे जाता है।

कैप्सूल को बनाने में जिस चीज़ का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है वो है जिलेटिन, इसके उपयोग करने के दो कारण है पहला ये है कि यह आसानी से हर जगह मिल जाता है और दूसरा है की यह सस्ता होता है। इसके अलावा कैप्सूल को जरूरत के अनुसार अलग अलग रंगों, फ्लेवर ओर साइज में ख़रीदा जा सकता है।

यहाँ आपको एक बात जानकार हैरानी होगी की जिलेटिन जानवरों की हड्डी और गाय और सूअर की चमड़ी के द्वारा बनाया जाता है। इसी वजह से कई लोग कैप्सूल खाना सही नही समझते है, खास तौर पर जो लोग शाकाहारी होते है उन्हें कैप्सूल खाना बिलकुल पसंद नही होता है।

इसके अलावा एक वनस्पति कैप्सूल होते है जो शाकाहारी होते है यानि इन्हें बनाने में जानवर के अंगों का इस्तेमाल नही किया जाता है। बता दे की इन्हें खास तौर पर शाकाहारी लोगों के लिए बनाया गया है और अगर धार्मिक कारणों को देखा जाये तब भी इन्हें खाया जा सकता है।

आपके लिए एक बार जानना बेहद जरूरी है कि जब तक किसी कैप्सूल के पैकेट या रैपर पर सौ फीसदी शाकाहारी न लिखा हो, तो समझ लीजिए की इनमे पशु उत्पादों का इस्तेमाल किया गया है।

अगर आपको इस बात को लेकर कोई कंफ्यूजन है कि कैप्सूल में पशु उत्पाद का इस्तेमाल किया गया है या नही तो आप कैप्सूल खरीदने से पहले इस बारे में फार्मासिस्ट से भी सलाह ले सकते है, साथ की कैप्सूल के पैकेट पर दी गयी जानकारी से भी इस बात का पता लगाया जा सकता है, की कैप्सूल को बनाने में किस चीज़ का इस्तेमाल किया गया है।

कैप्सूल कितने प्रकार के होते है?

कैप्सूल मुख्यतः दो प्रकार के होते है, हार्ड-शेल्लड कैप्सूल और सॉफ्ट-शेल्लड कैप्सूल

हार्ड शेल्लड Hard Shelled Capsules –

इस तरह के कैप्सूल में पाउडर जैसी चीज़ भरी होती हैं और इसके अलावा इस तरह के कैप्सूल में छोटी-छोटी गोलियां भी हो सकती है।

सॉफ्ट शेल्लड कैप्सूल Soft Shelled Capsules –

इस तरह के कैप्सूल में तेल जैसा पदार्थ भरा होता है।

चलिये अब जान लेते है कि कैप्सूल ओर गोली में क्या अंतर होता है? What is Difference Between Capsule And Tablet?

  • गोली एक दवा होती है जो कि चीनी या किसी दूसरी चीज़ से लेपित (Coated) होती है, जबकि कैप्सूल भी एक दवा ही होती है इनमे पाउडर या फिर तेल जैसा पदार्थ भरा होता है।
  • कैप्सूल की मैन्युफैक्चरिंग गोलियों की तुलना में महँगी होती है, यानि की गोली कैप्सूल से सस्ती होती है।
  • कैप्सूल को आसानी से निगला जा सकता है जबकि गोली को निगलने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
  • गोलियों आसानी से स्पिल्ट या टूट सकती है, पर यह कैप्सूल के जैसे शारीर के अंदर जाकर जल्दी नही घुलती है।
  • इसके अलावा संवेदनशील दवाओं के मिश्रण को लंबे समय तक कैप्सूल के अंदर स्टोर करके रखा जा सकता है क्योंकि कैप्सूल के अंदर ऑक्सीजन नही जा पाता है।

यह हमने जाना की कैप्सूल किस चीज़ से बनता है, कैप्सूल कितने प्रकार का होता है और कैप्सूल और गोली (Tablet) में क्या अंतर होता है। तो आशा करते है आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी, इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे धन्यवाद।

ये भी पढ़े – 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here