बैल या सांड लाल रंग के कपडे को देखकर क्यों भड़कता है?

दोस्तों आप सभी ने ये जरूर सुना या देखा होगा है कि बैल जब लाल रंग को देखता है तो उसका पारा चढ़ जाता है मतलब की बैल लाल रंग देखकर भड़क जाता है और जो व्यक्ति लाल रंग पहना होता है या कोई उसे लाल कपडा दिखा रहा होता है तो बैल उस पर हमला कर देता है?

आपको बता दे की दुनिया में कई ऐसे देश है जहाँ पर ऐसे खेल खेले जाते है जिसमे बैल को लाल रंग का कपडा दिखा कर  गुस्सा दिलाया जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे की सच्चाई तो कुछ और ही है, आपको ये बात जानकर हैरानी होगी की बैल लाल और हरे रंग के लिए अँधा होता है मतलब बैल लाल और हरे रंग में अंतर नही कर पता ।

Image Credit Pixabay.com

अब आप सोच रहे होंगे की जब बैल को लाल रंग दीखता ही नही है तो बैल भड़क कैसे सकता है।(PSC क्या है? PSC की पूरी जानकारी)

तो आपको बता दे की लाल रंग को देखकर उसके भड़काने का कारण उस लाल कपडे को हिलाये जाने का तरीका है, मतलब जिस तरह से ये लाल कपडा हिलाया जाता है उसे देखकर बैल को गुस्सा आ जाता है, और जो वो कपडा हिला रहा होता है बैल उस पर हमला कर देता है।

इसके अलावा आपके मन में ये सवाल आता होगा की बुलफाइट्स में रंग लाल का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? लाल रंग के कपडे का इस्तेमाल एक परंपरा के रूप में किया जाता है और 1700 के दशक से लाल रंग के कपडे का इस्तेमाल बैल को गुस्सा दिलाने के लिए किया जाता है।(SSC क्या है? SSC की पूरी जानकारी हिंदी में)

तो दोस्तों अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की बैल लाल रंग के कपडे को देखकर नही बल्कि उसे हिलाने वाले के तरीके से भड़कता है। तो दोस्तों आशा करते है अपको ये जानकारी पसंद आएगी , जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे…धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here