साँप चंदन के पेड़ पर क्यों रहते हैं ?

दोस्तों अपने कई बार ये जरूर सुना होगा की साँप अक्सर चन्दन के पेड़ पर लिपटे रहते है तो आपको बता दे की ये बिलकुल सच है साँप सिर्फ चन्दन के पेड़ पर ही नही बल्कि रजनीगंधा और चमेली जैसे पेड़ों पर भी रहना पसंद करते है, कई लोगो को ये लगता है साँप खुशबु की वजह से इन पेड़ों पर लिपटे रहते है क्योंकि साँपों को ये खुशबु आकर्षित करती है।

आपको बता दे की विज्ञान में ये साबित हो चूका है कि साँपों के सूंघने की शक्ति काफी अच्छी होती है। साँप अपने नोस्ट्रिल्स यानि की नथुने और जीभ के ऊपरी हिस्से से सूंघ लेता है, मतलब जब कोई साँप जीभ बाहर निकालकर लपलपाता है तो वो किसी को डराने की कोशिश नही करता है बल्कि वो चीजो को सूंघता है, और सूंघकर ही इन पेड़ों तक पहुचता है, लेकिन साँप इन पेड़ों पर सिर्फ खुशबु के लिए नही जाता है।

अब आप सोच रहे होंगे की खुशबु के लिए नही जाता तो फिर क्यों जाता है, दोस्तों साँप दुनिया की कुछ जगहों को छोड़कर लगभग हर जगह पाया जाता है, और आप ये भी जानते होंगे की साँप ठंडी और अँधेरी जगह पर रहना पसंद करते है और इसकी वजह है इनका एक्टोथर्म होना।

एक्टोथर्म मतलब ऐसे जीवों से होता है जो अपने शरीर का तापमान कण्ट्रोल करने के लिए दूसरी चीजों पर निर्भर होते है, जैसे को साँप छिपकली, घड़ियाल। ये जीव ज्यादातर बिल में, पानी में या उसके आसपास या ऐसी ही किसी जगह पर रहना पसंद करते है। दोस्तों चन्दन के पेड़ का तापमान बाकि पेड़ों से कम होता है और इसी वजह से साँप इन पेड़ों पर रहना पसंद करते है।

तो अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की साँप क्यों चन्दन के पेड़ पर लिपटे रहए है। आशा करते है आपको ये जानकारी पसंद आएगी, अगर ये अर्टिकल पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे….धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here