चीन (China) क्रिकेट क्यों नही खेलता है?

क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है और भारत में क्रिकेट को एक खेल से बढ़कर माना जाने लगा है भारत के अलावा एशिया के कई देशों में इस खेल को काफी पसंद किया जाता है जैसे की बंग्लादेश श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान। लेकिन एशिया का एक देश ऐसा भी है जिसने अभी तक खुद को इस खेल से दूर रखा है और उस देश का नाम है चीन, चीन एक ऐसा देश है जो क्रिकेट नही खेलता है लेकिन ऐसी क्या वजह है जिसकी वजह से चीन क्रिकेट नही खेलता है?

ये एक बड़ा सवाल है कि चीन जैसा शक्तिशाली देश जो कई खेलों में काफी आगे रहता है वो क्रिकेट जैसा लोकप्रिय खेल क्यों नही खेलता। बता दे की चीन के क्रिकेट न खेलने के पीछे एक नही बल्कि कई कारण है, आइये जानते है कि चीन क्रिकेट क्यों नही खेलता है। Why does not China play cricket?

चीन (China) क्रिकेट क्यों नही खेलता है?
Image Credit Pixabay.com

चीन (China) के क्रिकेट न खेलने का एक सबसे बड़ा कारण है ओलंपिक। बता दे की चीन हमेशा से ही ओलंपिक का समर्थन करता आ रहा है वो हमेशा ही ओलंपिक का हिस्सा होता है और उसके लिए ही कड़ी मेहनत भी करता है। अपने देखा होगा की जब भी ओलंपिक होता है तो उसमें चीन का प्रदर्शन काफी अच्छा रहता है और वो कई सारे मेडल भी जीतता है। क्रिकेट कभी भी ओलंपिक का हिस्सा नही रहा है और शायद इसी कारण चीन क्रिकेट में अपनी रूचि नही दिखाता है।

बता दे की चीन के खिलाड़ियों को टेबल टेनिस और बैडमिंटन जैसे खेलों में काफी अच्छा माना जाता है, आपको बता दे की इस देश का नेशनल खेल भी टेबल टेनिस है शायद इसी वजह इस देश के लोग क्रिकेट जैसे खेल में दिलचस्पी नही दिखाते है।

चीन (China) के क्रिकेट न खेलने की एक वजह ये है कि क्रिकेट एक लोकप्रिय वैश्विक खेल नहीं है वास्तव में ये एक अल्पसंख्यक खेल है जिसे दुनिया के बहुत ही कम देशों द्वारा खेला जाता है। इसके अलावा आपको बता दे की ब्रिटिश द्वारा चीन का उपनिवेश कभी भी नही किया गया, और ज्यादातर देश जो क्रिकेट खेलते है उनके पास एक लम्बा ब्रिटिश उपनिवेश इतिहास रहा है।

बता दे की चीन (China) में क्रिकेट को छोड़कर कई खेल खेले जाते है जो क्रिकेट ज्यादा सस्ते और सुलभ है, लेकिन भारत में क्रिकेट का अपना ही एक अलग ही रुतवा है और इस खेल की लोकप्रियता दिनों दिन और बढ़ती जा रही है। हालाँकि अब चीन भी अब क्रिकेट खेलने लगा है उसकी भी अपनी एक टीम है लेकिन चीन में क्रिकेट फल फूल नही पा रहा है वहां दूसरे खेल ज्यादा पॉपुलेर है जैसे की टेबल टेनिस। तो आशा करते है आपको ये जानकारी पसंद आएगी, जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे और इस तरह की रोचक जानकारी के लिए Awesomegyan.in पर विजिट करते है धन्यवाद।

ये भी पढ़े –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here