पासपोर्ट और वीजा में क्या अंतर होता है Difference Between Passport And Visa

भारत के कई लोग अक्सर घूमने,पढ़ने या फिर नोकरी करने के लिए विदेश जाते है। लेकिन विदेश जाने के लिए पासपोर्ट और वीसा की जरूरत पड़ती है और बिना वीसा और पासपोर्ट के आप विदेश नही जा सकते है। लेकिन कुछ देश ऐसे भी है जहाँ आप बिना वीसा के भी जा सकते है। लेकिन कई लोगों को इस बात को लेकर कंफ्यूजन होती है कि आखिर वीसा और पासपोर्ट में अंतर क्या होता है।
लेकिन अगर देखा जाये तो ये एक दूसरे से बिलकुल अलग होते है, पर इनका इस्तेमाल एक साथ किया जाता है, और इसी वजह से कई लोग कन्फ्यूज़ हो जाते है। पासपोर्ट और वीसा में क्या अंतर होता है ये जानने से पहले ये जानना जरूरी है पासपोर्ट और वीसा होते क्या है।

पासपोर्ट क्या है।

पासपोर्ट को हिंदी में  “पारपत्र” कहा जाता है। पासपोर्ट एक कानूनी दस्तावेज (Legal Document)  होता है जो विदेश में आपकी पहचान के काम आता है। पासपोर्ट विदेश यात्रा में काम आता है, पासपोर्ट के बिना आप विदेश नही जा सकते है। बता दे की पासपोर्ट पर उस व्यक्ति की पूरी जानकारी दी रहती है जैसे की नाम, माता पिता का नाम, लिंग (Sex), जन्म स्थान, व्यवसाय, राष्ट्रीयता और साथ ही पासपोर्ट को जारी करने वाला प्राधिकरण, जारी करने की दिनांक और स्थान, कंट्री कोड और वैधता भी दी होती है।
image credit pixabay.com
पासपोर्ट का इस्तेमाल अपने देश  के अलावा अन्य दूसरे देश में यात्रा करने के लिए किया जाता है अगर आपके पास पासपोर्ट नही है तो आप विदेश तो कैसे भी नही जा सकते है। जब कोई व्यक्ति पासपोर्ट के लिए Apply करता है तो उस देश की सरकार उस व्यक्ति के बारे में सारी जाँच करने के बाद ही पासपोर्ट देती है। अगर कोई व्यक्ति कानूनी रूप से सही नही है तो उसका पासपोर्ट एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दिया जाता है

वीजा क्या है।

वीजा का मतलब होता है वह कागज जो देखा गया हो’। वीजा एक तरह की अनुमति Permission होती है जो किसी व्यक्ति को अपने देश के अलावा किसी दूसरे देश में रहने, घूमने या फिर काम करने के लिए लेनी होती है।
यह अनुमति उस देश द्वारा दी जाती है जिस देश में व्यक्ति जाना चाहता है।
image credit pixabay.com
वीजा एक अलग दस्तावेज (Document) के रूप में भी हो सकता है, लेकिन ज्यादातर ये आवेदक के पासपोर्ट पर ही एक मोहर के रूप में होता है। जो इस बात को बताता है कि इस व्यक्ति के बारे में पुष्टि (Confirmation) कर दी गई है, और अब यह व्यक्ति इस देश में अस्थाई रूप से प्रवेश कर सकता है।
वीसा अलग अलग देशों के हिसाब से अलग अलग प्रकार के होते हैं और पूरी दुनिया में लगभग 40-50 प्रकार के वीजा आवेदनकर्ताओं को दिए जाते हैं।

पासपोर्ट और वीजा में क्या अंतर होता है।

  1. पासपोर्ट एक कानूनी दस्तावेज है जो किसी भी देश द्वारा उसके नागरिक को विदेशों में यात्रा करने के लिए  और उस व्यक्ति के पहचान पत्र (ID Proof) के रूप में दिया जाता है।
  2. वीजा एक तरह की अस्थाई आधिकारिक अनुमति है जो किसी व्यक्ति को अपने देश के अलावा अन्य देश में घूमने, रहने या काम करने के लिए लेनी होती है।
  3. पासपोर्ट एक छोटी डायरी जैसा दस्तावेज़ है। जबकि वीजा एक अधिकारिक मोहर है।
  4. व्यक्ति के पास जिस देश की नागरिकता है उसी देश की सरकार पासपोर्ट ज़ारी करती है।
  5. जिस देश में व्यक्ति जाना  चाहता है उस देश से वीजा ज़ारी करती है।
  6. पासपोर्ट जारी करने का मकसद विदेश में यात्रा करते समय और अपने देश लौटते समय समय पहचान करना होता है।
  7. वीजा जारी करने का मकसद विदेश में प्रवेश करना और वहां अधिकारिक रूप से अस्थाई तौर पर रहना होता है।
  8. वीजा को दूतावास Embassy के द्वारा जारी किया जाता है जबकि पासपोर्ट को विशिष्ठ सरकारी विभाग (Specific Government Department) के द्वारा जारी किया जाता है।
तो आपको अच्छे से अंदाज़ा लग गया होगा की पासपोर्ट और वीजा में क्या फर्क होता है उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आएगी , जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here